Author: Neha Gupta

Neha Gupta is a student at the Asian Academy of Film and Television studying B.Sc. Cinema. Her eager interest in current affairs and Indian history and politics is translated into her work as a filmmaker which she hopes could spark change someday.
<i> क्रांति के लिए </i>   <strong> किताबें</strong>
Chiaroscuro, Issue 12 – February 2020

क्रांति के लिए   किताबें

15 दिसंबर को जामिया मिलिया इस्लामिया में सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट (CAA) के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करते छात्रों और शिक्षकों पर दिल्ली पुलिस ने डंडे बरसाए; पुलिस ने इस हिंसा के दौरान डॉ ज़ाकिर हुसैन लाइब्रेरी में भी उपद्रव मचाया । इस घटना  से उत्पन्न “रीड फॉर रिवोल्यूशन” एक शक्तिशाली अहिंसक विरोध है । पुलिस की बर्बरता ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन को एक नया प्रोत्साहन दिया । पूरे भारत में लोग बड़ी संख्या में CAA के खिलाफ अपनी असहमति व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं । यह क़ानून और इसके लागू होने का तरीका असंवैधानिक होने के साथ-साथ हमारे देश की धर्मनिरपेक्ष परंपरा पर भी सवाल उठाता है । जामिया के छात्रों का विरोध - जो पुलिस हिंसा के वक़्त उनके पुस्तकालय में हुए नुक्सान के बाद शुरू हुए - असंख्यक रूप लेता है । इसमें शामिल हैं गीत और कविता, भाषण, कैंडल मार्च और रीड ...