Author: Kamlesh Chandra Joshi

प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से जुड़ाव | इन दिनों अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, ऊधम सिंह नगर ( उत्तराखंड ) में कार्यरत|
<strong>चित्र पुस्तकों द्वारा बच्चों में </strong><i>कला के प्रति रुझान विकसित करना ........</i>
Issue 6 – July 2018, Spotlight

चित्र पुस्तकों द्वारा बच्चों में कला के प्रति रुझान विकसित करना ........

स्कूल पुस्तकालय की चित्रों से सजी पुस्तकें बच्चों में पढ़ने की उत्सुकता जगाने में अहम भूमिका निभाती हैं | इन किताबों के चित्र पाठ्य को कल्पनात्मक विस्तार देते हैं, सौंदर्यबोध जगाते हैं और बच्चों के पढ़ने के शुरूआती दौर में अनुमान लगाकर पढ़ने में मदद भी करते हैं | स्कूल पुस्तकालय संचालित करने का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है  - बच्चों को उत्साही पाठक बनाना | पाठक बनने का मतलब है कि बच्चे पढ़ने का आनंद लें; उनमें चित्रों के प्रति सौंदर्यबोध विकसित हो | इसके लिए स्कूल के पुस्तकालय में एक शिक्षक या पुस्तकालय संचालक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है कि वह बच्चों के साथ किताबों का उपयोग करते हुए इन दोनों ही पहलुओं पर ध्यान रखें | अकसर स्कूलों में देखने को मिलता है कि बच्चों को किताबें पढ़ने को दी जाती हैं लेकिन चित्रों को गौर से देखने और उन पर बातचीत पर बहुत ही कम ध्यान दिया जाता है | यह बात कई विद्यालयों मे...
बच्चों के बीच किताब : कजरी गाय झूले पर
Alt Shift Archives, Issue 3 - September 2017

बच्चों के बीच किताब : कजरी गाय झूले पर

प्रारंभिक साक्षरता पर काम करते हुए हमें शिक्षण के उद्देश्यों को एक व्यापक फलक पर देखने का प्रयास करना चाहिए| यह समझना चाहिए इन उद्देश्यों में पढ़कर समझ बनाने के साथ एक पाठक बनाने की बात भी शामिल है| कक्षा में किसी पाठ पर काम करने का उद्देश्य केवल इतना ही न हो कि हमने पाठ दिया| उसके प्रश्नोत्तर, अभ्यास पूरे करा दिए| प्रारंभिक साक्षरता पर कक्षा में काम करते हुए कहीं यह ध्येय होना चाहिए कि पढ़ने–लिखने की प्रक्रिया को बच्चे अपने व आसपास के अनुभवों, सोच व कल्पना से जोड़ पाएं| यह कक्षा की प्रक्रियाओं को सार्थक बनाने के लिए तो आवश्यक है| वहीँ किसी पाठ पर समझ बनाने का अभिन्न हिस्सा भी है| इस संदर्भ में बच्चों को पाठक बनाने के लिए उन्हें नियमित पढ़ने के मौके देना व अच्छे बाल साहित्य से परिचित करवाना भी महत्वपूर्ण क्रियाकलाप है| इसमें बच्चे पढ़ने/ सुननेकी प्रक्रिया में जहां कहानी का आनंद ले रहे हो...